फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor told PM... will celebrate the birthday of Bareilly as a symbol of cleanliness

मेयर ने पीएम को बताया... स्वच्छता प्रतीक के रूप में मनाएंगे बरेली का जन्मदिन

Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
सार

कहा- बस जन्मतिथि पता लगने का इंतजार, पांच साल में जितना विकास हुआ, उतना आजादी के बाद पहले कभी नहीं
 

विज्ञापन
Mayor told PM... will celebrate the birthday of Bareilly as a symbol of cleanliness
मेयर उमेश गौतम से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विस्तार

विधायकों ने बताया, हमारे विधानसभा क्षेत्रों में सबकुछ ठीकठाक
विज्ञापन

चेंजओवर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
बरेली। बकौल मेयर उमेश गौतम, त्रिशूल एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेंजओवर के दौरान जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने उन्हें बताया कि नगर निगम के सीमा क्षेत्र में पिछले पांच साल में जितना विकास हुआ, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। यह भी बताया कि शहर की जन्मतिथि पता लगते ही उसका जन्मदिन स्वच्छता प्रतीक के तौर पर मनाएंगे।
प्रधानमंत्री ने त्रिशूल एयरबेस पर विमान उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि स्वागत की औपचारिकता के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे विकास कार्यों की रफ्तार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पहली बार पांच साल में शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इसके बाद दूसरा सवाल वाराणसी में हुए महापौर सम्मेलन के अनुभवों के बारे में किया। पूछा, सम्मेलन में तय हुआ था कि हम शहर का जन्मदिन मनाएंगे और कुछ विशेष करेंगे, आपने क्या तय किया।
विज्ञापन

मेयर ने जवाब में बताया कि अभी तिथि तय नहीं है। बरेली की सटीक जन्मतिथि निकालने के लिए नगर निगम की टीम और पुरातत्व विभाग से कहा गया है। तिथि तय होते ही स्वच्छता प्रतीक के रूप में बरेली का जन्मदिवस मनाया जाएगा, इसे जन-जन से भी जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने विधायक धर्मपाल सिंह, शहर विधायक अरुण कुमार, डीसी वर्मा, बहोरन लाल मौर्या, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल से भी कुशलक्षेम पूछी। उनके विधानसभा क्षेत्रों के बारे में पूछा तो सभी ने जवाब दिया कि सबकुछ ठीकठाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका में भ्रष्टाचार का पत्र दिया
प्रधानमंत्री ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी उनका परिचय लेकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उन्हें कुछ जानकारी देना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री एक पत्र देकर बताया कि नवाबगंज नगर पालिका में कई सौ करोड़ के घोटाले हुए हैं जो जांच में साबित भी हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री ने नीरेंद्र के पत्र को अपने पास रख लिया। नीरेंद्र ने इसके बाद मुख्यमंत्री के त्रिशूल से रवाना होने से पहले उनके सामने भी नवाबगंज का मामला उठाया तो उन्होंने डीएम और एसएसपी को बुलाकर मामले को गंभीरता से दिखवाने को कहा।
बिथरी विधायक ने मुख्यमंत्री से की एम्स की मांग
बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने त्रिशूल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान बरेली में एम्स बनवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में मेडिकल कॉलेज तो हैं। इस पर विधायक ने कहा कि पूरे कुमाऊं के लोग भी यहां इलाज कराने आते हैं। एम्स शहर के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फाइल को दिल्ली भेजा गया है।

आप लोग गाड़ी से तो हैं न
भाजपा पदाधिकारी मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, अभय सिंह चौहान, नीरेंद्र सिंह राठौर, कुंवर सेन मौर्य आदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद चलने लगे तो मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि उनके पास जाने के साधन तो हैं न, कोई दिक्कत हो तो बताएं। इस पर पदाधिकारियों ने बताया कि सभी अपने वाहनों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed