फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor's post from SP gets tickets for Dr. IS Tomar

सपा से मेयर पद को डॉ. आईएस तोमर को मिला टिकट

Mon, 30 Oct 2017 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 30 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mayor's post from SP gets tickets for Dr. IS Tomar
tomar
समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान मेयर डॉ.आईएस तोमर को ही मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में डॉ. तोमर के नाम का एलान किया। यह खबर बरेली पहुंचने के बाद सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के बुलावे पर डॉ. तोमर पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें बधाइयां देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव के एलान के बाद से ही माना जा रहा था कि डॉ. तोमर को ही सपा फिर प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि इस बीच कई और लोगों ने भी टिकट पर दावा ठोका। वरिष्ठ सपा नेता डॉ.अनिल शर्मा को डॉ. तोमर के बाद दूसरे नंबर का दावेदार माना जा रहा था। पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने तीन दिन पहले ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर डॉ. अनिल शर्मा की पैरवी भी की थी। रविवार शाम करीब सवा पांच बजे लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों को बुलाकर मेयर पद के सात प्रत्याशियों का एलान किया। इनमें बरेली से डॉ. तोमर का नाम दूसरे नंबर पर शामिल था।
विज्ञापन


मुझ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिर विश्वास जताया है। अब सोमवार से ही चुनाव की तैयारी में जुटना है। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पार्टी में मेरा किसी से विवाद नहीं है। सभी नेताओं ने टिकट मिलने का एलान होने के बाद बधाई दी है। -डॉ. आईएस तोमर, निर्वतमान मेयर और सपा प्रत्याशी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed