BSP Rally: पीलीभीत में भाजपा पर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती, कहा- अब गारंटी काम में आने वाली नहीं
पीलीभीत के बीसलपुर में सोमवार को चुनावी सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के सामने मैदान में सोमवार को चुनावी सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। यूपी में हमारी पार्टी ने इनके सबके हितों का ध्यान रखा है। किसानों के हित का ध्यान रखा। पीलीभीत शाहजहांपुर में काफ़ी संख्या में किसान हैं। भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आए दिन आंदोलित रहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा है।
भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा में जातिवादी, संप्रदाय और पूंजीवादी सोच और नीतियों के चलते ही पूरे देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और मुसलमानों का उत्थान नहीं हो सका है। नौकरियों में अधूरा पड़ा कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। कहा कि मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज की हालत खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिंदुत्व और धर्म की आड़ में ज्यादती बढ़ी है। गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार इनकी जुमलेबाजी और नाटकबाजी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की इस बात को समझ चुकी है कि इनकी पार्टी ने गरीबों, कमजोर तबकों, मध्यम वर्गों व अन्य मेहनतकश को अच्छे दिन के वायदे किए थे। हवा हवाई कागजी गारंटी भी दी है, लेकिन इन्होंने जमीनी स्तर पर एक चौथाई काम भी पूरा नहीं किया। अब गारंटी भी काम में आने वाली नहीं है।
बसपा प्रत्याशी को नोटिस: आबिद अली ने भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप पर की थी टिप्पणी, अब फंस गए मुश्किल में
मायावती ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह ही भाजपा सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश में हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। विरोधी दल साम, दाम दंड से केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश में लगे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। खासकर मीडिया ओपिनियन पोल से भी सावधान रहना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.