{"_id":"698263fb833d9b2fc101e032","slug":"maximum-temperature-dropped-by-65-degrees-fog-alert-for-five-days-bareilly-news-c-4-vns1074-819565-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 6.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, पांच दिन कोहरे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 6.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, पांच दिन कोहरे का अलर्ट
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने शहर में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को धूप न निकलने व हवा से तापमान में गिरावट आई। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे दिन भर लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 16.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका जताई है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ये असर देखा जा रहा है। बीते दिनों तेज धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन अचानक सर्दी बढ़ने से लोगों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम - 16.5
न्यूनतम -12.5
सूर्योदय- सुबह 6:59 बजे
सूर्यास्त - शाम 5:53 बजे
पूर्वानुमान
बुधवार को कोहरा छाया रहेगा। हवा चलने का अनुमान है।