बरेली। अब तक गुनगुनी धूप का लुत्फ लेते रहे हैं, लेकिन आगे हाड़ कंपाने वाली सर्दी और कोहरे का कहर झेलने के लिए तैयार रहिए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते से घने कोहरे की चादर तनेगी। दोपहर में हल्की धूप खिलेगी। रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बारिश के बाद ही कोहरे से निजात मिलने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, सोमवार देर शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव आना शुरू हो गया है। सुबह शहर में हल्का कोहरा दिखा, लेकिन बाहरी इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। मंगलवार को कोहरा और बढ़ गया। देर रात से सुबह तक कोहरा वाहनों की रफ्तार थामे रहा। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। बताया कि बुधवार सुबह भी कोहरा रहा लेकिन दोपहर में हल्की धूप खिली। हल्के बादल भी छाए रहे। रात में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया। डॉ. गुप्ता ने अगले हफ्ते से कोहरा का कहर बढ़ने की आशंका जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।