फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza targeted the UP government over the encounters

मौलाना तौकीर रजा बोले: यूपी पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन, सरपरस्ती कर रही सरकार, हर एनकाउंटर की हो जांच

Mon, 17 Apr 2023 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि जब पुलिस और कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza targeted the UP government over the encounters
मौलाना तौकीर रजा

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर ने उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हालात किसी से छिपे नहीं हैं। जो कुछ हो रहा है, जुल्म है। विकास दुबे से लेकर अब तक जो एनकानंटर हुए हैं, उन सबकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर सोमवार को अपने निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन बन गया है, जिसकी सरपरस्ती सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में अमन कायम रहे। पुलिस हमारा साथ नहीं दे रही है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग

मौलाना तौकीर रजा ने यह भी कहा है कि जब पुलिस और कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे और मिट्टी में मिला दिया। मौलाना ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के कंट्रोल में पुलिस प्रशासन हैं तो परसों मेरा धरना रोककर दिखाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर उठाए सवाल 

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पूछे गए सवाल पर मौलाना ने कहा कि हम अतीक और अशरफ की नहीं, हम सारे मामले की बात कर रहे हैं। बाकी जो कुछ भी हुआ पुलिस की भूमिका साफ दिखाई दे रही है, जिसे सब ने देखा।

इससे पहले मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि प्रेसवार्ता बुलाने के लिए आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी से प्रेसवार्ता के लिए सूचना भिजवाई थी, जिसे लेकर मीडिया प्रभारी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस नहीं चाहती हैं कि हम अपने आवास पर भी प्रेस से बात कर सकें। प्रेस वार्ता के दौरान मौलाना तौकीर के आवास के बाहर सीओ और कोतवाल सहित तमाम पुलिसकर्मी निगरानी रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed