बरेली बवाल प्रकरण: मौलाना तौकीर रजा बोले- हमारे लोगों पर हमला किसने करवाया, इसकी जांच जरूरी
बरेली के श्यामगंज में हुए बवाल पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नहीं तो हमला करने वाले लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौलाना ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी संगठन है, उनकी जांच होनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नहीं तो यह लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करेगा। मेरी मांग है कि जिन पत्थरबाजों ने हमला किया उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
हिंदू आतंकवाद शब्द का किया इस्तेमाल
मौलाना तौकीर रजा खान ने जारी बयान में हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया। कहा कि मेरे लोगों पर हिंदू आतंकवादियों ने पत्थर चलाए मगर मुकदमा हम पर लिखा जा रहा है। यदि पुलिस ने ठीक से जांच कर पत्थर चलाने वालों को नहीं पकड़ा तो मैं फिर धरने पर बैठूंगा, गिरफ्तारी दूंगा। यह पुलिस भी खुद को साबित करे कि वह ईमानदारी से काम करते हैं या सरकार के दबाव में बेईमानी करते हैं।
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया था। उनके समर्थन में शुक्रवार दोपहर को भीड़ जुटी थी। शाम के वक्त जब वहां से भीड़ लौट रही थी, तब श्यामगंज में बवाल हो गया। आरोप लगा कि भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया, तोड़फोड़ की। बाइक सवार युवकों को पीटा। घटना में चार लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में दोनों समुदायों के लोगों की तरफ से दो एफआईआर दर्ज कराई गई।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर मौलाना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, आपसी प्रेम और देश के लिए जो काम किए वह एक मिसाल है। वह तो पहले से ही भारत रत्न हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न भाजपा ने इसलिए नहीं दिया कि उनसे लगाव है बल्कि आगामी चुनावों में फायदा उठाने के लिए ऐसा किया। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-जाट एकता को तोड़ने के लिए किया है।