फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said Kill me like Mukhtar and Atiq but I will keep raising the voice of rights

मौलाना तौकीर रजा बोले: मुझे मुख्तार और अतीक की तरह मार डालो, लेकिन हक की आवाज उठाता रहूंगा

Thu, 04 Apr 2024 07:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 07:18 AM IST
सार

अस्पताल से छुट्टी के बाद दिल्ली में मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से बात की। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए। मौलाना ने हाल ही में उन्हें फरार घोषित किए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। 
 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said Kill me like Mukhtar and Atiq but I will keep raising the voice of rights
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अस्पताल से छुट्टी के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने अपने दिल्ली आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह हक की आवाज उठाते रहेंगे। भले ही उन्हें मुख्तार अंसारी की तरह जेल में जहर देकर या अतीक और अशरफ की तरह पुलिस की मौजूदगी में गुंडों से गोली मरवा दिया जाए।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर राजा ने हाल ही में उन्हें फरार घोषित करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी नहीं दी थी लेकिन थोड़ा सुधार होते ही ऐसी बातों को सुनकर वह अस्पताल से आ गए हैं। वह देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन रखते हैं। कोर्ट में पेश होने, जेल जाने या फांसी पर चढ़ने से नहीं डरते हैं। वह जल्दी ही कोर्ट के सामने पेश के होंगे।

विज्ञापन

अमित शाह के इस बयान पर उठाए सवाल 
मौलाना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी मंच पर दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को नसीमुद्दीन, आजम, अतीक अहमद, अशरफ और मुख्तार अंसारी जैसे लोगों से निजात दिलाने की बात कही है। इसका मतलब यह है कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर देकर मारने का आरोप गलत नहीं है। इसी तरह अतीक और अशरफ को पुलिस की मौजूदगी में सरकार ने गुंडे भेजकर साजिशन मरवाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और कोर्ट को गृहमंत्री के बयान का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होगा। बल्कि इस तरह के सवाल उठाने पर उनके खिलाफ नया मुकदमा जरूर कर दिया जाएगा। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खां दिल्ली में हैं। वहां निजी अस्पताल डिस्चार्ज होने के बाद एक चैनल ने उनसे बातचीत की।

तीसरी बार जारी हुआ गैरजमानती वारंट 
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को जिला जज की अदालत ने फरार घोषित किया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान मौलाना के पेश नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई। साथ ही तीसरी बार गैरजमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed