फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza reached Ala Hazrat Masjid near Islamia Maidan in Bareilly

Bareilly: गिरफ्तारी देने सड़क पर उतरे मौलाना तौकीर रजा; समर्थकों का हंगामा, सरकार विरोधी नारेबाजी की

Fri, 09 Feb 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा खां घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza reached Ala Hazrat Masjid near Islamia Maidan in Bareilly
लोगों से घर जाने की अपील करते मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां जेल भरो आंदोलन के एलान के बाद शुक्रवार दोपहर को अपनी गिरफ्तारी देने के लिए सड़क पर उतरे। हालांकि मौलाना तौकीर और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी पर असमंजस की स्थिति बनी रही। आईएमसी की ओर से सामूहिक गिरफ्तारी व तत्काल जमानत का दावा किया गया, वहीं अधिकारियों ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। समझाने से ही लोग मानकर वापस लौट गए।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम को लेकर सुबह से शहरभर में कड़ी चौकसी रही। मौलाना के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में जुटे सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और हंगामा कर दिया। खलील स्कूल के बैरियर पर भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में मौलाना की अपील के बाद सभी समर्थक चले गए। 

आईएमसी नेता ने किया गिरफ्तारी देने का दावा
आईएमसी नेता नदीम खान ने शाम को बयान जारी कर बताया कि मौलाना तौकीर रजा व उनके समर्थन में आए सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारी की पेशकश की। अपराह्न तीन बजे मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वहीं पर सबकी गिरफ्तारी स्वीकार कर ली। कुछ ही देर में उन लोगों को जमानत देने की घोषणा की गई। मौके पर अधिकारियों ने माइक से गिरफ्तारी और जमानत की घोषणा भी की। इस पर वह लोग लौट आए।

इधर, एक सवाल के जवाब में डीएम रवींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि मौलाना तौकीर व उनके साथी आए, नमाज अदा की और चले गए। इसमें गिरफ्तारी की कोई जरूरत ही नहीं थी। उन्हें समझाया तो वह मान गए। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी ऐसी ही बात कही। 

Trending Videos

Maulana Tauqeer Raza reached Ala Hazrat Masjid near Islamia Maidan in Bareilly
मस्जिद के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मौलाना बोले- अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं 
जुमे की नमाज पर जाने से पहले मौलाना तौकीर रजा ने तीखे बयान दिए। कहा कि हमें मजबूर कर दिया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इन पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। इसका हम विरोध करेंगे। अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे।  


स्कूलों की छुट्टी के मैसेज से घबराए अभिभावक 
मौखिक निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई तो शहर में माहौल गरमा गया। अचानक बच्चों को घर ले जाने का मैसेज आया तो अभिभावक भी चौंक गए। तमाम लोग पुलिस और मीडिया के लोगों को कॉल करके सच जानने लगे। बाजार बंद होने को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि बाद में लोगों को हकीकत पता लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed