फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   maulana tauqeer raza khan react on dhirendra shastri statement firecrackers on diwali

UP: 'दिवाली खुशी का त्योहार, रोशनी करिए...' धीरेंद्र शास्त्री के पटाखों वाले बयान पर बोले मौलाना तौकीर

Wed, 30 Oct 2024 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 02:38 PM IST
सार

Tauqeer Raza News: दिवाली पर पटाखों को लेकर फिर बहस छिड़ गई है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटाखों पर दिए गए बयान पर मौलाना तौकीर रजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। ज्यादा से ज्यादा रोशनी करिए, लेकिन पटाखे थोड़ा कम छोड़िए। 

विज्ञापन
maulana tauqeer raza khan react on dhirendra shastri statement firecrackers on diwali
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटाखों पर दिए गए बयान पर आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है। खुशी का इजहार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा रोशनी करिए, पटाखे भी छोड़िए, लेकिन पटाखे इतने छोड़िए, जिससे देश में प्रदूषण की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमे लगाए जाते हैं। उसकी मजबूरी है। उसे जलाना ही पड़ेगी। पटाखे बिना वजह के जलाए जाते हैं। 

विज्ञापन


तौकीर रजा ने कहा कि खुशी का इजहार करने के लिए थोड़े से पटाखे जला लो, लेकिन अरबों रुपये की आतिशबाजी होती है, ये देश का नुकसान हो रहा है। देश के धन में आग लगाने का काम किया जाता है। तौकीर रजा ने अपील करते हुए कहा कि दिवाली पर खुशी का इजहार करने के लिए रोशनी ज्यादा से ज्यादा करिए। आतिशबाजी भी करिए, लेकिन इसे थोड़ा कम करिए। 
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो

मौलाना ने अपनी तरफ से जारी नहीं किया बयान- आईएमसी 
मौलाना तौकीर रजा की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि यह उनका सार्वजनिक बयान नहीं है। इस संबंध में आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि दिवाली के पटाखों पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपनी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है। एक चैनल से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर मौलाना से सवाल किया गया। उस पर उन्होंने अपनी बात कही थी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ये कहा था 
दरअसल, एक कार्यक्रम में दिवाली पर पटाखों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब भी सनातन हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई कानून की बात करता है। कोई रोक लगाने की बात करता है। उन्होंने कहा कि हमने एक खबर देखी कि दिवाली पर दीये में इतने तेल और घी जलाए जाते हैं। इसे अगर गरीबों में बांट दें तो भला हो जाएगा। इस देश में बकरीद भी होती है। बकरीद बंद करवा दो। एक साहब ने कहा कि पटाखों से प्रदूषण होता है। एक जनवरी को इनका ज्ञान गायब हो जाता है। तब पूरी दुनिया में पटाखे छोड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोपक्षीय बात करने वालों के ऊपर ही सुतली बम रखना है। हम तो दिवाली अच्छे से मनाएंगे। सुतली बम खरीद लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed