फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza Khan angry over Haldwani violence in Bareilly

Bareilly: हल्द्वानी हिंसा पर मौलाना तौकीर के तीखे बोल- 'अगर हमपर कोई हमलावर हुआ तो जान से मारने का अधिकार'

Fri, 09 Feb 2024 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 03:33 PM IST
सार

Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हमें कानूनी अधिकार है कि अगर कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। मौलाना ने कहा कि सरकार के दबाव में आकर पुलिस उल्टे सीधे काम कर रही है।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza Khan angry over Haldwani violence in Bareilly
समर्थकों के साथ मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर जाने से पहले उन्होंने तीखे बयान दिए। मौलाना ने कहा कि हमें मजबूर कर दिया गया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। उसके मकान, मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इसका हम विरोध करेंगे। अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमें कानूनी अधिकार है कि अगर कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार दें। मौलाना ने कहा कि कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। सरकार के दबाव में आकर पुलिस उल्टे सीधे काम कर रही है। मुल्क का माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। 

तौकीर रजा ने कहा कि पुलिस, बजरंग दल, शिवसेना ये सब मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम इस बेईमानी के खिलाफ रुकने वाले नहीं है। ये आंदोलन बरेली से शुरू कर रहे हैं। इसे देशभर में चलाया जाएगा। 

मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed