फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza gave statement on the Delhi CM Arvind Kejriwal arrest

Arvind Kejriwal Arrest: मौलाना तौकीर बोले- एक एक कर सबका नंबर आएगा, सरकार के खिलाफ बोलना अपराध जैसा

Fri, 22 Mar 2024 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद कुमार की गिरफ्तारी पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, एक-एक करके सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, अगर पूरा विपक्ष एकजुट होता। बरेली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौलना सरकार और मीडिया पर भी जमकर भड़के। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza gave statement on the Delhi CM Arvind Kejriwal arrest
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार देश के संसाधनों को लूटने का काम कर रही है। सरकार के खिलाफ बोलना जैसे अपराध बना दिया गया है। झूठे मुकदमे लगा देना। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, एक-एक कर सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, अगर पूरा विपक्ष एकजुट होता। विपक्ष के लोग सड़क पर आकर गिरफ्तारी देते। बरेली में अपने आवास पर बृहस्पतिवार रात को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना मीडिया पर भी भड़के। कहा कि लोकतंत्र में सबसे अहम स्तंभ पत्रकारिता है, लेकिन आज सरकार से सवाल नहीं करती है, सरकार की नीतियों पर जो सवाल करते हैं, उनसे सवाल पूछे जाते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली दंगा प्रकरण पर ये कहा 
बरेली दंगा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि 2010 में मेरी पार्टी से हिंदू समाज के लोग भी जुड़ रहे थे। पार्षद भी बने। इससे परेशान होकर भाजपा ने साजिश रचकर दंगा कराया। मैंने भाईचारे का पैगाम देने के लिए जुलूस-ए-मोहम्मदी रामबरात के एक दिन बाद निकालने को कहा था। वे लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी और रातबरात को लेकर दंगा कराना चाहते थे। नाकाम होने पर मुझे पर आरोप लगा दिया। उस दंगे के असल आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। 

तौकीर रजा ने कोर्ट पर टिप्पणी करते हुए स्थानीय नेताओं पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समन की भाषा से यह साफ जाहिर था कि सांप्रदायिक शक्तियां प्रभावी हो गई हैं। कहा कि मैं अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

सरकार और मीडिया पर भी भड़के मौलाना
मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर भी सवाल उठाए कि वह कार्यपालिका के जरिये देश में बेइमानी और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को भी बर्बाद करने पर तुली है। लोकतंत्र के आखिरी किले न्यायपालिका पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed