फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Taukir take into custody while going to Kasganj

कासगंज जा रहे मौलाना तौकीर को हिरासत में लिया

Thu, 01 Feb 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 01 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Maulana Taukir take into custody while going to Kasganj
अपने समर्थकों के साथ कासगंज जा रहे इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास रोककर हिरासत में ले लिया। उन्हें यहां से पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां एक घंटे तक उन्हें बैठाए रखा गया और फिर घर लौटने के लिए छोड़ दिया। पुलिस लाइन में कुछ देर के लिए तौकीर रजा धरने पर भी बैठे। उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर मांग की कि कासगंज बवाल में मृतक के परिवार के लिए 50 लाख और घायलों को 25-25 लाख रुपये की मुआवता राशि दिलाई जाए। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे तौकीर रजा समर्थकों के साथ ट्रेन से कासगंज जाने के लिए आईएमसी कार्यालय से निकले। सिटी स्टेशन के पास सीओ सिटी कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने उन्हें रोककर समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने कासगंज के हालात सही न होने का हवाला देते हुए वहां नहीं जाने को कहा। मौलाना का कहना था कि वह शांति का संदेश लेकर जा रहे हैं। लेकिन सरकार नहीं चाहती कि अमन कायम हो सके। मौलाना के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रईस अशरफ, डा. नफीस खां, मुनीर इदरीसी, सलीम खान, नदीम खान, अफजाल बेग, शमशाद प्रधान, हाफिज शराफत, रुखसार खान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


तोगड़िया का कत्ल कर कराना चाहते थे दंगा 
पुलिस लाइन में मौलाना तौकीर ने कहा कि पिछले दिनों प्रवीण तोगड़िया के गायब होने पर कहा सांप्रदायिक ताकतें उनका कत्ल करके इल्जाम मुसलमानों पर थोपकर दंगा करा सकती थी। जिसकी आड़ में चुनाव जीतने की चाल हो सकती थी। इसलिए हम चाहते हैं उनकी और उनके जैसे अन्य लोगों की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed