फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin said A mosque should be built in Ayodhya soon

Bareilly News: 'मुसलमानों के लिए दुखद दिन है छह दिसंबर', मौलाना शहाबुद्दीन बोले- जल्द ही बननी चाहिए मस्जिद

Sat, 06 Dec 2025 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 06:40 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बाबरी मस्जिद और मंदिर के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, मंदिर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन बाबरी मस्जिद के बदले दी गई पांच एकड़ जमीन पर अभी तक मस्जिद नहीं बनी है।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin said A mosque should be built in Ayodhya soon
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने शनिवार को बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर बैठक में जारी एक बयान में कहा कि चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को आज ही के दिन, छह दिसंबर, 1992 को शहीद कर दिया था। जब भी यह दिन आता है, तो भारत के मुसलमानों को बहुत दुख होता है।

विज्ञापन


इस संबंध में जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बाबरी मस्जिद और मंदिर के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, मंदिर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन बाबरी मस्जिद के बदले दी गई पांच एकड़ जमीन पर अभी तक मस्जिद नहीं बनी है। इसे जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को सौंप दी थी और मस्जिद बनाने का आदेश भी दिया था।
विज्ञापन


बोर्ड अपनी जिम्मेदारी भाग नहीं सकता- मौलाना 
मौलाना मुजाहिद हुसैन कादरी ने कहा कि अगर बोर्ड के पदाधिकारी मस्जिद नहीं बनाना चाहते हैं तो उन्हें साफ इंकार कर देना चाहिए और सरकार को न बनाने की जानकारी देनी चाहिए। बोर्ड अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती फारूक मिस्बाही ने कहा कि बोर्ड के जिम्मेदारों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद मस्जिद का निर्माण नहीं हो सका। इस दौरान मुस्लिम जमात के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि मस्जिद बनाने की जिम्मेदारी सुन्नी वक्फ बोर्ड से लेकर किसी और को दी जाए।


बैठक में नसीर अहमद नूरी, तहसीन रजा खान, फैसल इस्लाम, हाजी नाजिम बेग, आरिफ अंसारी, अब्दुल हसीब खान, जोहैब अंसारी, हाजी तारिक रजा, रोमन अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed