फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targeted Akhilesh Yadav in Bareilly

UP : 'अखिलेश यादव की वजह से हारी कांग्रेस, सपा प्रमुख पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साधा निशाना

Thu, 07 Dec 2023 08:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 08:36 AM IST
सार

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कांग्रेस को सपा को अपने साथ लेने के लिए पुनः विचार करना चाहिए। अखिलेश यादव भरोसेमंद नेता नहीं हैं। बीते कई चुनावों में मुसलमानों ने अखिलेश यादव पर भरोसा करके वोट दिया, मगर वह मुसलमानों के साथ दो कदम चलने के लिए तैयार नहीं हुए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targeted Akhilesh Yadav in Bareilly
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की वजह से कांग्रेस हारी है। वह अपने उम्मीदवार इन राज्यों में खड़े नहीं करते तो कांग्रेस कई सूबों में जीत हासिल करके हुकूमत बनाने में सफल हो जाती। 

विज्ञापन


मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे, जिससे कांग्रेस के समीकरण बिगड़ गए। कांग्रेस गठबंधन को अपने साथ सपा को लेने के लिए पुनः विचार करना चाहिए। अखिलेश यादव भरोसे मंद लीडर नहीं है। उन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कई चुनाव में मुसलमानों ने अखिलेश यादव पर भरोसा करके वोट दिया, मगर वह मुसलमानों को सिर्फ वोटबैंक समझ कर इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में मुसलमान कुछ खास फैसला करने जा रहे हैं। जो लोग मुसलमानों को इस्तेमाल करते हैं, उनको आईना दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed