UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा नेता अबू आजमी का किया समर्थन, औरंगजेब पर दिया बड़ा बयान
औरंगजेब को महान बताने वाले सपा नेता अबू आजमी का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगजेब पर महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आजमी के बयान के बाद बहस छिड़ी हुई है। उनके बयान पर जहां तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा नेता का समर्थन किया है।
मौलाना ने कहा कि औरंगजेब आलमगीर बादशाह के बारे में अबू आजमी ने जो कुछ कहा, वो उनका अपना नजरिया और सोच है। कोई व्यक्ति अपने किसी महापुरुष के बारे में कुछ भी विचार रखता है। यह विचार रखने और बोलने की आजादी देश में सभी को हासिल है। भारत एक आजाद देश है। सभी को ये अधिकार दिए गए हैं कि हर व्यक्ति शालीनता के साथ अपनी बात कह सके।
'अबू आजमी ने देश के खिलाफ कुछ नहीं बोला'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो। जो लोग उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने और कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, ये सब फिजूल की बातें हैं। अबू आजमी ने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा।
मुस्लिम इतिहासकारों से हुई चूक
मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बादशाह इंसान थे। इंसान भूल और गलती से बना हुआ है। ये बात जरूर है कि मुस्लिम बादशाहों से कुछ गलतियां हुई हैं। अगर इंसान से गलती न हो तो फिर वो 'फरिश्ता' कहलाता है। फरिश्तों से गलतियां नहीं होती। कहा कि औरंगजेब के बारे में मुस्लिम इतिहासकारों से चूक हुई है। वे गैर मुस्लिमों के सामने धूमिल छवि को साफ करने में नाकाम रहें।
शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि अब पुराने जमाने की बातों को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की बात करना चाहिए। देश और प्रदेशों की तरक्की किस तरह होगी, उसकी बात करना चाहिए। देश विश्वगुरु बनने जा रहा है इसकी बात करना चाहिए ना कि हिंदू मुस्लिम की बात की जाए।
अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था 'महान प्रशासक'
आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए...औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.