फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi supported display shops owner name on Kanwar route

मौलाना शहाबुद्दीन बोले: कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का आदेश सही; अखिलेश यादव को दी नसीहत

Fri, 19 Jul 2024 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये आदेश सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए है। मौलाना ने इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को राजनीति न करने की नसीहत भी दी। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi supported display shops owner name on Kanwar route
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकान संचालकों के नाम और पहचान लिखने के आदेश का समर्थन किया है। इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राजनीतिक करने का आरोप लगाया है। मौलाना ने कहा कि मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले हमेशा से बेहद संवेदनशील रहे हैं। इसलिए इन जिलों में अच्छी और कड़ी व्यवस्था करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन रास्तों से कावड़ यात्रा निकलेगी, उन इलाकों के दुकानदारों को कहा गया है कि वो अपने नाम का बोर्ड लगाएं। ये आदेश सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए है ताकि कहीं भी किसी तरह की टकराव की स्थिति पैदा न हो और शांतिपूर्वक तरीके से यात्रा संपन्न हो जाए। जैसा कि मुहर्रम के जुलूसों में भी पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं। अमन-शांति के साथ मुहर्रम के जुलूस व दिगर कार्यक्रम संपन्न हुए। 
विज्ञापन


सीएम योगी का बड़ा फैसला : कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, हलाल प्रोडक्ट बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कावड़ यात्रा पूरे तौर पर धार्मिक कार्यक्रम है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस धार्मिक कार्यक्रम को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। मौलाना ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर हिंदू मुस्लिमों में टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। मौलाना ने गुजारिश करते हुए कहा कि अखिलेश धार्मिक मामलात में हस्तक्षेप करना बंद कर दें। राजनीति करने के बहुत अवसर मिलेंगे, उस मौके का फायदा उठाकर खूब राजनीति करें, हमें कोई आपत्ति नहीं होगी।


 

यह है मामला 
मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारी के मद्देनजर आदेश दिया था कि हाईवे के होटलों, ढाबों व ठेलों पर संचालकों के नाम लिखे जाएं। इसके बाद शहर में फल बचने वाले कुछ ठेला संचालकों ने ठेलों पर नाम वाले पोस्टर चस्पा किए थे। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो राजनीतिक शुरू हो गई। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असद्उद्दीन ओवैसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed