फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said there is a conspiracy behind the Fatehpur incident

UP: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- फतेहपुर की घटना के पीछे साजिश, मकबरा गिराने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

Mon, 11 Aug 2025 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 08:28 PM IST
सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फतेहपुर की घटना के पीछे साजिश बताया है। उन्होंने सीएम योगी से मांग की है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गुस्ताखी न करे। 
 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said there is a conspiracy behind the Fatehpur incident
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहपुर की घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि फतेहपुर में मकबरे को गिराया जाना प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की एक साजिश है। इसके दोषियों को गिरफ्तार पर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार को फतेहपुर जिले में मकबरे को गिराकर वहां पूजा पाठ करने से तनाव फैल गया है। यह तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठनों के लोग कौन होते हैं, जो मकबरे को शहीद करें। उनको कोर्ट जाना चाहिए था, पुलिस में जाना चाहिए था। कानून के जरिए अपने मसले को हल कराते। उनका आरोप है कि इसके लिए साजिश रची गई है ताकि उत्तर प्रदेश में शांति और मोहब्बत के माहौल को नुकसान पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि वह सख्त कार्रवाई करें, जिन-जिन लोगों ने दखलअंदाजी की है और कानून को अपने हाथ में लिया है, उनको जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने अपील की है कि लोग अमन बनाएं रखें और यह भी कहा कि लोग मीडियाकर्मियों पर हमला न करें। माहौल शांत बनाए रखने लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed