फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi gave advice to Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham

UP: 'धीरेंद्र शास्त्री शादी करें तो पता लगेगा...', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी नसीहत; जानिए क्यों कहा ऐसा

Mon, 19 Jan 2026 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 01:49 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शादी करने की नसीहत दे डाली। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi gave advice to Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमेशा मुसलमानों को निशाना बनाते रहते हैं। अभी हाल में ही धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को टारगेट करते हुए कहा कि चच्चा के 30 बच्चे होते हैं तुम लोग भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो। मौलाना ने कहा कि बच्चे होना खुदा की नियमतों में से एक बहुत बड़ी नियमत है। जिसके बच्चे पैदा नहीं होते हैं, वो दर-दर भटकता है। वो हर धर्म स्थलों का चक्कर लगाता है और सूफी संतों के दरबार में हाजिरी देगा। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सम्मान करते हैं। इसी के साथ उनको नसीहत दी कि धीरेंद्र शास्त्री खुद शादी कर लें, तब उनको अहसास हो जाएगा कि बच्चों की परवरिश और उनकी शिक्षा किस तरह दी जाती है। 

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री के बयान को बताया भड़काऊ 
मौलाना ने चुनौती देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों के 30-30 बच्चे होने की बात कह रहे हैं, वो पूरे भारत में सिर्फ एक मुसलमान दिखा दें, जिसके 30 बच्चे हैं। पूरे भारत में करोड़ों मुसलमान हैं, मगर किसी मुसलमान के 30-30 बच्चे नहीं हैं। छह-सात बच्चे तक बात को माना जा सकता है। 30-30 बच्चों वाली कहना यह बहुसंख्यक समुदाय को उकसाने और भड़काने वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed