UP: रमजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर दी जाए रियायत, मौलाना शहाबुद्दीन ने योगी सरकार से की मांग
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि रमजान में इफ्तार व सहरी के वक्त एलान की जरूरत होती है। ऐसे में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रियायत दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इन दिनों धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का अभियान चल रहा है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रमजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रियायत देने की मांग की है। मौलाना ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना शुरू हो चुका है। इसमें इफ्तार व सहरी के वक्त में एलान की जरूरत होती है। ऐसे समय में लाउडस्पीकर अगर नहीं बजेगा तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि रमजान शरीफ के महीने में सहरी और इफ्तार के वक्त मुसलमानों को सहूलियत दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाउडस्पीकर उतारने में पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाया जाए। हाईकोर्ट का आदेश सबके लिए है सिर्फ यह आदेश मुसलमान के लिए नहीं है। इसलिए इंसाफ पर आधारित काम होना चाहिए, ताकि हुकूमत पर अवाम का भरोसा बना रहे।
पीलीभीत: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रिपोर्ट
पीलीभीत के जहानाबाद में नियमों की अनदेखी कर लाउडस्पीकर बजाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहानाबाद थाने में तैनात एसआई वरुण राणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक मार्च को टीम के साथ गश्त पर थे। कस्बे के मस्जिद काजियान के निकट पहुंचे। मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी।
ये भी पढ़ें- गुलबसा बनी पूजा: सुमित के प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार, मंदिर में लिए सात फेरे; पढ़ें मोहब्बत की नई कहानी
मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से तेज आवाज में पढ़ा जा रहा था, जिसकी रिकार्डिंग की गई। आसपास लोगों से बातचीत कर हकीकत को परखा गया। इसके बाद मस्जिद के इमाम अशफाक को बुलाकर बात की। तेज आवाज से संबंधित अनुमति दिखाने पर वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.