फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin getting trolled on fake twitter account

फर्जी ट्विटर अकाउंट पर ट्रोल हो रहे मौलाना शहाबुद्दीन

Fri, 23 Jul 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maulana Shahabuddin getting trolled on fake twitter account
social media

मौलाना का फोटो लगाकर की गई है आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

बरेली। तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक फर्जी ट्विटर अकाउंट पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। अंसार अहमद अली के नाम से मौलाना का फोटो लगाकर बनाए गए इस ट्विटर अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
तंजीम के प्रवक्ता डॉ. अनवर रजा कादरी ने बताया कि अंसार अहमद अली के नाम से बनाए गए इस ट्विटर अकाउंट पर मौलाना शहाबुद्दीन का फोटो गूगल से डाउनलोड करके लगा दिया गया है। यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है। इस पर कई भड़काऊ पोस्ट डाली गई हैं। ये खुराफात उन दिनों की गई, जब मौलाना नेपाल गए थे। वहां से वापस आने पर लोगों ने इस बारे में उन्हें सूचना दी। इस पर मौलाना ने पुलिस से शिकायत करके जांच और कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि वह अंसार अहमद अली को नहीं जानते हैं। अंसार अहमद नाम के ट्विटर अकाउंट पर डाली गई पोस्ट से उनके विचार भी अलग हैं। वे इस तरह की चीजों को कतई पसंद नहीं करते। इस तरह की पोस्ट समाज के लिए जघन्य अपराध की हैसियत रखती हैं। लिहाजा उनका पुलिस से अनुरोध है कि आईटी एक्ट के तहत इस फर्जी ट्विटर अकाउंट की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed