UP News: उत्तराखंड में मजारों को तोड़ने का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन ने दिया ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिक्रमण के नाम पर मजारों को तुड़वा रहे हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने उत्तराखंड में मजारों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। इस सिलसिले में मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोके जाने की मांग उठाई है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिक्रमण के नाम पर मजारों को तुड़वा रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है। 360 मजारों की लिस्ट बनाई गई है। इन्हें चिन्हित किया गया है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की है कि उत्तराखंड सरकार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोके जाने के लिए निर्देश दिया जाए। साथ ही मजारों को तोड़ा गया है, उन्हें दोबारा बनवाया जाए।
उत्तराखंड के सीएम पर निशाना
शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूफी विचारधारा की कई मंचों से वकालत की। इस विचारधारा को बढ़ावा दिया। मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कट्टरपंथी विचारधारा के हाथों खिलौना बने हुए हैं। उनकी सरकार में कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों का दखल बढ़ गया है। इसी के चलते मजारों को तोड़ा जा रहा है। मौलाना ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे उत्तराखंड में जन आंदोलन करेंगे। सीएम आवास के बाहर धरना देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.