फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mata Rani will arrive on horse in Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024: नवरात्र में अश्व पर होगा माता रानी का आगमन, हाथी पर होंगी विदा, जानिए मान्यता

Fri, 05 Apr 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 12:50 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2024: नौ अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र का समापन 17 अप्रैल को होगा। इस बार मां दुर्गा का अश्व पर आगमन होगा। 

विज्ञापन
Mata Rani will arrive on horse in Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव संवत्सर और वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ नौ अप्रैल से होगा। इस बार माता रानी अश्व (घोड़े) पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर जाएंगी।  बरेली के ज्योतिषाचार्य कृष्ण के. शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल को रात 11:51 बजे प्रतिपदा लगेगी जो नौ अप्रैल को रात 8:29 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की प्रधानता के मुताबिक नौ अप्रैल को ही नव संवत्सर और वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन


आचार्य के अनुसार नवरात्र में अश्व पर माता रानी के आगमन की वजह से प्राकृतिक आपदा की आशंका बनी रहती है। नवरात्र का समापन 17 अप्रैल को होगा। इस दिन माता रानी की विदाई हाथी पर होगी जो कि शुभ माना गया है। यह अच्छी बारिश, खुशहाली और तरक्की का संकेत देता है। नव संवत्सर के राजा मंगल और मंत्री शनि होने से यह वर्ष उथल-पुथल वाला रहेगा। 
विज्ञापन


घट स्थापना का मुहूर्त 
घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:24 से 10:28 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह 7:32 बजे से पूरे दिन अमृत सिद्धि व सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:30 से 12:54 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed