{"_id":"654efebd6a73caae0802da33","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-plywood-factory-in-faridpur-bareilly-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुबह-सुबह प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुबह-सुबह प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 11 Nov 2023 09:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:41 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में अंधरपुरा गांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्टरी परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर अंधरपुरा गांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शनिवार करीब सुबह सात बजे भीषण आग लग गई। फैक्टरी से धुआं निकलता देख लोगों को जानकारी हुई। आग लगने से इलाके में खलबली मच गई। फैक्टरी कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीओ फरीदपुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बरेली से और दो गाड़ियां फरीदपुर से पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ फरीदपुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बरेली से और दो गाड़ियां फरीदपुर से पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
फैक्टरी मालिक बरेली शहर में राजेंद्र नगर के निवासी हैं, वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट दी जाएगी। फैक्टरी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।