फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mass marriage of fourteen couples

चौदह जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Mon, 22 Nov 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of fourteen couples
सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े।
ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए छात्रावास के गेट पर पहुंची बरात
विज्ञापन

बरेली। मौर्य विकास संस्था की ओर से रविवार को अशोक नगर स्थित मौर्य छात्रावास में 14वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत से विवाह के लिए पहुंचे बरातियों का स्वागत किया गया। सजे मंडप में बुद्ध रीति से पाणिग्रहण संस्कार के साथ वैवाहिक आयोजन संपन्न हुआ। इसके बाद बरातियों को भोजन कराया गया।

संस्था के महामंत्री सूबेदार शिशुपाल मौर्य ने संस्था के इतिहास और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए चौदह जोड़ों का परिचय अतिथियों से कराया। वर और वधु पक्ष के लिए छात्रावास में अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई थी। एक ही पंक्ति में सभी 14 मंडल बनाए गए। मंत्रों के उच्चारण के साथ बुद्ध रीति के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रत्येक जोड़े को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गई। सभी जोड़ों को भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी समेत डॉ. डीके मौर्य, डॉ. एमएल मौर्य, दुर्विजय सिंह शाक्य, राममूर्ति लाल मौर्य ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, तारा चंद्र मौर्य, ज्ञानेश शाक्य, टोडी लाल मौर्य, राजेश मौर्य, नरेश पाल मौर्य, सोबरन सिंह मौर्य, हर प्रसाद मौर्य, दिलीप मौर्य, सर्वेश शाक्य, देवेंद्र मौर्य, अमित मौर्य, आकाश, सुशील, वीरेश, विमल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed