फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mass copying caught in Shahjahanpur college, slip also found in teacher's pocket

शाहजहांपुर के कॉलेज में पकड़ी सामूहिक नकल, शिक्षक की जेब में भी मिलीं पर्ची

Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mass copying caught in Shahjahanpur college, slip also found in teacher's pocket
कॉलेज में जब्त की गई नकल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीसीटीवी कैमरे भी मिले बंद, नकल करते मिले 14 परीक्षार्थियों के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को शाहजहांपुर के नवादा स्थित सत्यपाल सिंह डिग्री कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी गई। गर्डिंग ड्यूटी कर रहे शिक्षक की तलाशी में भी जेब से नकल की कई पर्चियां पाई गईं। नकल करते 14 विद्यार्थी धरे गए। शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड ने शाहजहांपुर के कॉलेजों में छापे मारे। प्रोफेसर एसके तोमर के नेतृत्व में डॉ. मदन लाल, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. कामिनी विश्वकर्मा टीम में शामिल थीं। दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। टीम ने सत्यपाल सिंह डिग्री कॉलेज में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वे बंद मिले। नकल की आशंका पर सभी सदस्य एक-एक कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे। एक कक्ष में 14 विद्यार्थी सामूहिक नकल करते हुए मिले। सभी से पर्चियां लेकर उन्हें यूएफएम यानी अनफेयर मीन्स में बुक कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के नकल के दौरान गर्डिंग टीचर भी मौजूद थे। नकल में सहयोग की आशंका से उनकी भी टीम ने तलाशी ली तो जेब में कई पर्चियां मिलीं। जिसमें सवालों के जवाब लिखे हुए थे। तत्काल उनसे सभी पर्चियां लेकर पहले से पकड़ी गई पर्चियों के साथ रख लिया। मामले में विद्यार्थियों और शिक्षक समेत कॉलेज प्रशासन पर भी सीसीटीवी बंद रखने पर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति टीम ने की है। टीम नकल सामग्री विश्वविद्यालय साथ लेकर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तीनों पालियों में 44346 विद्यार्थी उपस्थित और 1392 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सर्वाधिक 932 और तीसरी पाली में सबसे कम 192 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। फ्लाइंग स्क्वाड की रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर के सत्यापल सिहं डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य सभी कॉलेजों में गठित जांच टीम भी सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed