फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mason fell on the road from the second floor of the house due to electrocution

Bareilly News: करंट लगने से मकान की दूसरी मंजिल से सड़क पर गिरा राज मिस्त्री, हालत गंभीर

Sat, 17 Jun 2023 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

राजमिस्त्री निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था। इसी बीच उसकी एल्युमीनियम की फंटी विद्युत लाइन से छू गई। करंट लगने से राजमिस्त्री नीचे सड़क पर आ गिरा। 

विज्ञापन
mason fell on the road from the second floor of the house due to electrocution
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चाहबाई में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा राजमिस्त्री करंट लगने से नीचे सड़क पर आ गिरा। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चाहबाई में अरुण अग्रवाल के मकान का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को बानखाना निवासी राजमिस्त्री 45 वर्षीय राजकुमार उर्फ बबलू दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था। इस बीच उसकी एल्युमीनियम की फंटी पास से गुजर रही 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। 
विज्ञापन


एल्युमीनियम की फंटी में करंट उतर आया। करंट लगने से राजमिस्त्री सिर के बल सड़क पर आ गिरा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घायल राजमिस्त्री को स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed