{"_id":"694c5d03405ab9d354043c1d","slug":"masked-theft-in-three-grocery-stores-bareilly-news-c-4-1-bly1039-793488-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किराने की तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किराने की तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला साहूकारा चौराहे पर स्थित किराने की तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरों ने नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी किराने की दुकान साहूकारा चोराहे पर है। मंगलवार की रात चोरों ने उनकी व पड़ोसी मोहित अग्रवाल और आलोक कुमार की दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली। दुकान से वाशिंग पाउडर, साबुन की दो पेटी और आलोक कुमार की दुकान से 18 हजार रुपये चोर चोरी कर ले गए। दुकान में बने मंदिर में रखी पूजा सामग्री को कटोरे में रख कर जला दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
-- -- --
तीन घरों में हुई चोरी, रिपोर्ट
दुनका। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में 22 दिसंबर को तीन घरों में हुई चोरी के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित रामप्रकाश निवासी सुल्तानपुर ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि वह 22 दिसंबर की रात अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस गए। उसकी बहू और बेटी के सोने का हार, पेंडिल, टीका, मोहर, चांदी की पायलें, चांदी के खड़ुआ, करधनी चोरी कर ले गए। वहीं, गांव के सुरजीत शर्मा के घर से चोर पांच हजार रुपये नकद, जेवर ले गए। इसके बाद चोर गांव के अनिल कुमार के घर से दो कुंडल निकाले। इस बीच उनकी पत्नी ने आकर विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। बच्चों की हत्या की धमकी देकर चोरी और भाग गए। प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने बताया कि चोरी का मामला पंजीकृत किया गया है। संवाद