{"_id":"65d433d7748c6c744409d1c9","slug":"married-young-man-started-living-with-another-woman-in-shahjahanpur-wife-appealed-to-police-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विधवा को दिल दे बैठा शादीशुदा एंबुलेंस ड्राइवर... थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस के सामने रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधवा को दिल दे बैठा शादीशुदा एंबुलेंस ड्राइवर... थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस के सामने रखी ये शर्त
Tue, 20 Feb 2024 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:24 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक का विधवा पर दिल आ गया। युवक अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर विधवा महिला के साथ रहने लगा। जानकारी लगने पर पीड़ित पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शादीशुदा युवक का विधवा से अफेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में शादीशुदा युवक दूसरी महिला के साथ रहने लगा। जानकारी पर पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार देर रात तक दोनों पक्ष थाने पर मौजूद थे। दूसरी महिला के परिजनों को भी बुलाया गया है।
कस्बे के एक गांव का शादीशुदा युवक फरीदपुर में 102 सेवा की एंबुलेंस में चालक है। युवक ज्यादातर फरीदपुर में ही रहता है। गांव में युवक की पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। फरीदपुर में रहने के दौरान वह एक आशा कर्मी के घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन
आशा कर्मी के पुत्र की मौत हो चुकी है। आशा कर्मी की बहू को युवक बतौर पत्नी रखने लगा। जानकारी होने पर सोमवार को युवक की पत्नी थाने में पहुंची। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, साथ ही पति को वापस दिलाने की गुहार भी लगाई। पुलिस ने युवक को बुलाया तो आशा कर्मी की बहू भी उसके साथ थाने आई।
महिला का कहना था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। अगर युवक को उससे अलग किया तो उसका कोई सहारा नहीं बचेगा। पुलिस ने महिला की सास और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बात चल रही है। अगर तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।