फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's dead body found hanging

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 21 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
आंवला। दरावनगर गांव में विवाहिता छाया (22) का शव मंगलवार को बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराली फरार हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के शेखूपुर खालसा गांव निवासी छाया की शादी दो महीने पहले ही दरावनगर के एक युवक से हुई थी। पति-पत्नी गांव के बाहरी हिस्से में बने मकान व परिवार के अन्य सदस्य गांव के ही दूसरे मकान में रहते हैं। मंगलवार को गांव में एक शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए मायके से कुछ लोग दरावनगर आए थे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे वह लोग छाया से मिलने पहुंचे दो मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। आवाज देने पर अंदर से जबाव नहीं आया।कमरे की दीवार में बने एक छेद से जब अंदर झांका तो छाया का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने ग्राम प्रधान को जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया गया। फोरेंसिक टीम के साथ नायब तहसीलदार भी गांव पहुंचे। नाना ने बताया कि छाया के परिवार के लोग चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि अंदर से बंद कमरे में शव मिलने से प्रथमदृष्टया आत्महत्या का अंदेशा है। मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed