फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman taken hostage and beaten, case registered

Bareilly News: विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman taken hostage and beaten, case registered
फरीदपुर। विवाहिता को पहले ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। फिर पति ने महिला को धार्मिक मेले में छोड़ दिया। उससे भी मन नहीं भरा तो मायके पहुंचकर पति ने मारपीट की। अब विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड़ गांव निवासी शबनम का निकाह दो वर्ष पूर्व बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के भिंडौलिया गांव निवासी वाहिद अली के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही पति सहित ससुराल वाले दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न दे पाने के कारण पति व ससुराल वाले महिला को बंधक बनाकर पीटते थे। 30 मई को महिला का पति उसे एक धार्मिक मेले में लेकर गया और वहां उसे छोड़कर निकल गया। महिला अपने पति को खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला। उसे मेले में उसके मायके पक्ष के लोग मिल गए। महिला उनके साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

शनिवार को महिला के मायके ससुराल वाले आए। उसके साथ मारपीट की, फिर उसकी छोटी बच्ची को छीन कर ले जाने लगे, जिसे गांव के लोगों ने रोका। पीड़िता की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी पति वाहिद अली, ससुर जाहिद अली, सास मनीषा बेगम, तरन्नुम, गुलशन, इरशाद, लियाकत अली, लाल मोहम्मद, रियासत, फराकत, मुजाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए घर से निकाला, पति सहित पांच पर एफआईआर
मीरगंज। अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता प्रीति ने बताया कि उनकी शादी 12 वर्ष पूर्व गांव बंजरिया थाना शीशगढ़ के चन्द्रपाल के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए आए दिन ससुराली मारपीट करते थे। इस बीच वह दो बच्चों की मां बन गई और सोचा अब सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 26 मई को पति चन्द्रपाल, सास रामदेवी, ससुर पूरनसिंह, ननद राजकुमारी, नत्थो देवी ने कमरे में बंद करके पीटा। उसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। जैसे-तैसे वह अपने मायके पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed