फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, husband accused of killing her by drinking acid

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप

Sat, 25 Feb 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 10:42 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बहन को तेजाब पिलाकर मारा गया है। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, husband accused of killing her by drinking acid
अंजुम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में विवाहिता अंजुम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मृतका अंजुम के भाई इसरार ने बताया कि उन्होंने बहन अंजुम की शादी छह साल पहले उड़ला जागीर निवासी एक युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वह आए दिन बहन पर मायके से ढाई लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाते रहते थे। 

विज्ञापन

ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाला था 

मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता। बीते दिनों ससुरालियों ने अंजुम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। समझौता होने के बाद उन्होंने फिर से बहन को ससुराल भेज दिया। आरोप है पति और ससुराल वालों ने एक सप्ताह पहले उसे जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 

पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार देर शाम उपचार के दौरान अंजुम की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed