फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman died under suspicious circumstances, funeral stopped

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, रुकवाया अंतिम संस्कार

Fri, 13 Sep 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, funeral stopped
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की सूचना पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी सूचना, करपिया गांव का है मामला
विज्ञापन

फरीदपुर। करपिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लक्ष्मी (22) की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। ससुराली जन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निकल रहे थे। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरीदपुर क्षेत्र के करपिया गांव निवासी धर्मेंद्र की शादी पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर गांव के राधेश्याम की पुत्री लक्ष्मी से चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी लक्ष्मी कोई कोई संतान नहीं थी। महिला की लगातार इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र पत्नी सहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ ही दिन पहले वह दिल्ली से अपने गांव पत्नी के साथ पहुंचे। बुधवार शाम उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने ससुराल वालों को मौत की सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मायके वालों के सामने ससुराली जन महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। तभी लक्ष्मी के भाई राजीव ने डायल 112 पुलिस को हत्या करने का आरोप लगाते हुए सूचना दी और जबरदस्ती अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व यूपी 112 पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने से रुकवा दिया। नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर शव का दाह संस्कार होने से रोक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed