फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman dead body found hanging at farm house in Shahjahanpur

Shahjahanpur: फार्म हाउस पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Sun, 09 Apr 2023 03:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 03:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस पर विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटक मिला। विवाहिता के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। 

विज्ञापन
married woman dead body found hanging at farm house in Shahjahanpur
जसपिंदर कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव ढुकुरी खुर्द निवासी मलकीत सिंह की पत्नी जसपिंदर कौर (21) का शव शनिवार शाम को फार्म हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिपाही की करतूत से 'खाकी' शर्मसार: शादी का झांसा देकर लूटी महिला की अस्मत, आरोपी निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


हापुड़ जिले के थाना किला के गांव तेजपुर निवासी जसपिंदर कौर की शादी 13 मई 2021 को हुई थी। वह मलकीत के साथ ढुकुरीखुर्द गांव में बने झाले (फार्म हाउस) पर रहती थी। शनिवार शाम को मलकीत और उसका 11 साल का साला सहलदीप सिंह खेत पर काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरे के दरवाजा 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान जसपिंदर कौर ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फंदे से लटककर जान दे दी। खेत से लौटने के बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। दरवाजे को तोड़कर पति मलकीत सिंह ने अंदर प्रवेश किया तो पत्नी लटकी मिली। 

जिंदा हूं मैं : छह साल से जीवित होने के सुबूत लेकर भटक रहीं सुरसती, अफसरों को यकीन ही नहीं

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed