{"_id":"6175ad46c23ae0494973dff2","slug":"married-to-mentally-retarded-by-cheating-wife-asked-for-divorce-bareilly-news-bly4639473160","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा देकर कराई मानसिक मंदित से शादी, पत्नी ने मांगा तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा देकर कराई मानसिक मंदित से शादी, पत्नी ने मांगा तलाक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का भी आरोप
बरेली। इज्जतनगर के सनसिटी विस्तार में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पति को मानसिक मंदित बताते हुए तलाक दिलाने की भी मांग की है।
पीड़िता अर्चना का कहना है कि वर्ष 2016 में उसकी अविनेश सिंह से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उनका पति मानसिक मंदित है और उसका दिल्ली से इलाज चल रहा है। वहीं ससुराल वाले दहेज की खातिर उन्हें प्रताड़ित करने लगे और पति भी मारपीट करता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अर्चना ने थाना इज्जतनगर में पति समेत देवर अश्वनी, ससुर मेघ सिंह और सास कमलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने तलाक दिलाने की भी मांग की है।
दहेज न देने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा पति
बरेली। इज्जतनगर में बड़ी विहार निवासी प्रिया ने गाजियाबाद के गांव शेरपुर निवासी पति पिंकू समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रिया का कहना है कि उनकी शादी तीन पहले हुई थी और तब से पति समेत अन्य ससुराल वाले दो लाख रुपयों की मांग करके प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आईं तो कुछ दिन बाद ही पिंकू भी पहुंच गया और मायके वालों से दो लाख रुपये दिलाने की मांग की। विरोध करने पर पिंकू ने प्रिया और उनके भाई से मारपीट की। फिर उन्हें फंसाने के लिए ससुराल में ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। परिवार वालों ने किसी तरह समझाकर उन्हें पति के साथ ससुराल भेज दिया। मगर वहां जाकर उन लोगों ने फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर प्रिया ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो