फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market shines on Akshaya Tritiya, turnover crosses 25 crores

Bareilly News: अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, कारोबार 25 करोड़ के पार

Sun, 23 Apr 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Market shines on Akshaya Tritiya, turnover crosses 25 crores
बरेली। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। शनिवार को ग्राहकों ने भी जमकर खूब खरीदारी की। कारोबारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में हल्के व नए डिजाइन आभूषणों की रेंज लेकर आए हैं। ग्राहकों ने चांदी से बने आभूषणों को भी खूब पसंद किया। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर में करीब 25 करोड़ का बाजार हुआ। सिविल लाइंस में सबसे अधिक खरीदारी हुई, लेकिन ईद के चलते बड़ा बाजार में खरीदारी धीमी रही।
विज्ञापन

शहर के कई बड़े शोरूम में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सराफा कारोबारियों ने विशेष ऑफर दिए। कुछ व्यवसायी जहां 10 से 20 प्रतिशत छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित करते रहे तो कुछ कई आकर्षक गिफ्ट पैक व एक निश्चित धनराशि की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रा का कूपन दे रहे थे। गहनों पर लगने वाले मेकिंग चार्ज पर 20 से 25 प्रतिशत तक छूट के साथ ही हीरे के आभूषणों पर भी कारोबारी आकर्षक छूट दे रहे हैं। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पूरे जिले की बात करें तो अनुमानित करीब 25 करोड़ तक कारोबार रहा होगा। शहर में सिविल लाइंस में सबसे अधिक खरीदारी हुई।
विज्ञापन


एंटिक ज्वेलरी, झुमके भी खरीदे
एंटिक ज्वेलरी को खूब पसंद किया गया। इसकी डिजायन भी तरह-तरह की बाजार में उपलब्ध थी। इसी तरह महिलाओं ने हल्के वजन में झुमकों की भी खूब खरीदारी की। इस पर अलग-अलग कई डिजायन बाजार में रही। ऑक्सीडाइज ज्वेलरी की मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed