फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market hopes... will get mother's blessings in Navratri

बाजार को उम्मीद... नवरात्र में मिलेगा मां का आशीर्वाद

Wed, 06 Oct 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Market hopes... will get mother's blessings in Navratri
देवी पूजा का सामान खरीदती एक महिला।

पितृ पक्ष में ही शुरू हो गईं बाजार की तैयारियां, नई रेंज से सजेगा ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार

विज्ञापन
बरेली। दो साल बाद पहला मौका होगा जब कोरोना से तबाह हुआ बाजार पाबंदियों से लगभग पूरी तरह मुक्त होगा। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि इस बार उन्हें मां का पूर्ण आशीर्वाद मिलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों को नए मॉडलों की भरमार मिलेगी। रेडिमेड और साड़ियों के साथ तांबे के बर्तनों की भी नई रेंज आ गई है।
बुधवार को पितृ पक्ष का अंतिम दिन होगा और इसके बाद नवरात्र के शुभारंभ के साथ कारोबार के लिए नए द्वार खुलने की उम्मीद है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के बाद करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों का सिलसिला उनके लिए मंदी का दौर खत्म कर व्यापार को नई रफ्तार देगा। उनका कहना है कि बाजार में जिस तरह की चहल-पहल दिख रही है, उससे पूरी उम्मीद है कि अगले तीस दिन बाजार के लिए बहुत अच्छे साबित होंगे। पितृ पक्ष खत्म होते ही बाजार की रौनक बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

ग्राहकों को तांबा मिक्स बर्तनों की वैरायटी पसंद आने की उम्मीद

कुछ समय से बाजार में एक बार फिर तांबे के बर्तनों का चलन बढ़ा है। इस बार बाजार में तांबे के बर्तनों की खास वैरायटी आई हैं। इसमें से फ्रिज बॉटल और घड़े की ग्राहकों में ज्यादा मांग रहने की उम्मीद है। इसके अलावा स्टील और तांबा मिक्स जग और गिलास की भी वैरायटी उपलब्ध है। बर्तन व्यापारी प्रभात किशोर अग्रवाल के मुताबिक मिक्स बर्तनों में तांबे के काले होने की शिकायत नहीं आती। तांबे के घड़े की मांग पहले से बहुत है जो दो हजार रुपये से साढ़े चार हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। कुल्हड़ डिजायन के गिलास और डिजायन कड़ाही भी उपलब्ध है। कई डिजायन के छोटे बर्तन भी उपलब्ध हैं, हल्के होने के साथ इनकी शुरुआती रेंज भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लास्ट इश्यू की नई सीरीज के साथ सजा साड़ी बाजार

नवरात्र और करवाचौथ को ध्यान में रखते हुए साड़ी बाजार भी सज गया है। बाजार में कई नई रेंज की साड़ी आई हैं जो इससे पहले नहीं थीं। साड़ी कारोबारी मनुज के मुताबिक इस बार ग्लास्ट इश्यू रेंज की नई साड़ियां बाजार में आई है जिन्हें महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। इसके अलावा नेट और सिल्क की साड़ियों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ग्लास्ट इश्यू का क्रेज इसलिए ज्यादा है क्योंकि इस तरह की साड़ियां पहली बार बाजार में आई है। बाजार की रफ्तार भी अभी से अच्छी दिख रही है। यदि इसी तरह रहा तो साड़ी बाजार के लिए दिवाली धमाकेदार साबित होगी।

हीट-कूल एसी और वॉशिंग मशीन के नए वर्जनों की रहेगी भरमार

इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी कई नई वैरायटी त्योहारी सीजन में उपलब्ध होंगी। ग्राहकों को हीट-कूल एसी सबसे ज्यादा पसंद आने की उम्मीद की जा रही है। वॉशिंग मशीन के भी कई वर्जन बाजार में आ गए हैं जिनकी कीमत भी किफायती है। सर्दी की मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए गीजर के बारे में अभी से पूछताछ शुरू हो गई है। कंपनियों की ओर से एलईडी टीवी पर कई तरह के ऑफर मिलेंगे, इसके अलावा व्यापारी अपनी ओर से भी ऑफर देने की तैयारी कर रहे हैं। व्यापारी परविंदर सिंह ने बताया कि हीट-कूल एसी सिर्फ पंद्रह मिनट में कमरे को गर्म कर देगा। इसकी एक टन की रेंज की शुरूआत भी करीब 36 हजार से शुरू हो रही है।

अभी से बाइक की प्री बुकिंग ढाई सौ के पार

बाइक शोरूम के मैनेजर नितिन जौहरी के मुताबिक इस बार बाजार अभी से अच्छे आसार दिखाई दे रहे हैं। नवरात्र से पहले ही करीब ढाई सौ की बाइकों की प्री बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा पितृ पक्ष में रोजाना सेल हो रही है। बाजार की स्थिति बहुत अच्छी है, आगे और अच्छी होने की उम्मीद है। एक-दो दिन में कंपनी की ओर से नई स्कीम जारी होगी, जिसके बाद बाजार में और तेजी आएगी। बाइकों की बुकिंग इस बार स्कूटी से दस गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed