{"_id":"59cff1004f1c1bd0538b51d5","slug":"marathon-race-with-the-promise-of-keeping-the-city-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ रखने की शपथ के साथ होगी मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ रखने की शपथ के साथ होगी मैराथन दौड़
बरेली।
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली को साफ-सुथरा और स्मार्ट बनाने के लिए गांधी जयंती पर सुबह आठ बजे गांधी उद्यान से पुलिस लाइन तक मैराथन दौड़ होगी। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक दौड़ को गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल दौड़ में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। मैराथन दौड़ में कमिश्नर, डीएम और सीडीओ के अलावा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा की महानगर इकाई के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
मैराथन दौड़ की तैयारियों के लिए प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक रविवार की रात में ही बरेली पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह वह स्वच्छता मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे। मैराथन दौड़ के माध्यम से बरेलीवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। दौड़ को सफल बनाने के लिए भाजपा की महानगर इकाई की संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ मीटिंग हुई। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि मंडल और वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता के बैनर लेकर समय से आएं और मैराथन दौड़ को सफल बनाने में सहयोग करें। इसकी जानकारी वार्ड संयोजक को पहले से दी जाए। बैठक में देवेंद्र जोशी, मोहित कपूर, यतिन भाटिया, रवि रस्तोगी, संदीप अग्रवाल, अनुराधा खंडेलवाल, प्रेमशंकर राठौर, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।