फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many VVIP s including President will be in Bareilly tomorrow

UP : राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई VVIP आज बरेली में, मार्गों पर डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलें

Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
सार

सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सुबह चार से शाम चार बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
Many VVIP s including President will be in Bareilly tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी सोमवार को बरेली में होंगे। वह आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सुबह चार से शाम चार बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि घर से निकलते समय असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर एक नजर जरूर डाल लें।

विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह रहेगा डायवर्जन-
- बिलवा व विलयधाम अंडरपास, इज्जतनगर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी, गांधी उद्यान और महादेव पुल से सभी छोटे और भारी वाहनों का त्रिशूल एयरपोर्ट, डेलापीर, आईवीआरआई की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- बड़ा बाइपास से बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। रोडवेज बसें इसी मार्ग से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ सकेंगी। इसी रास्ते से इन वाहनों को वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें किला पुल होकर चौपुला चौराहा, चौकी चौराहे से पुराने बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।
- बैरियर-टू चौकी से डेलापीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन सौ फुटा पूर्वी से होकर, बीसलपुर तिराहा, सुरेश शर्मा नगर, सेटेलाइट होते हुए शहर में आ सकेगें।
- इज्जतनगर तिराहे से आईवीआरआई व डेलापीर की तरफ जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा कुदेशिया पुल, कुदेशिया अंडरपास से राजेंंद्रनगर नगर होकर आ सकेगें।

विज्ञापन

- गांधी उद्यान से डेलापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन संजय नगर तिराहे से सलेक्शन प्वांइट, डीडीपुरम, राजेंंद्र नगर होकर गुजारे जाएंगे। डेलापीर से आईवीआरआई की ओर जाने वाले वाहन झूलेलाल द्वार से राजेंद्र नगर, कुदेशिया अंडरपास से होकर जा सकेगें।
- कार, ई-रिक्शा, ऑटो आदि भी बैरियर-टू से डेलापीर की ओर व डेलापीर से बैरियर-टू की की ओर इज्जतनगर तिराहा व नैनीताल रोड से आईवीआरआई की ओर, डेलापीर से आईवीआरआई की ओर और सौ फुटा से डेलापीर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed