{"_id":"5d069e928ebc3e4315133992","slug":"many-trains-will-run-on-change-time-table-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बदले टाइम टेबल पर चलेंगी कई ट्रेन, हावड़ा-कोठगोदाम, बाघ, अमृतसर एक्सप्रेस प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बदले टाइम टेबल पर चलेंगी कई ट्रेन, हावड़ा-कोठगोदाम, बाघ, अमृतसर एक्सप्रेस प्रभावित
Mon, 17 Jun 2019 01:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप लाइन की कई ट्रेनें तीन दिन तक बदले हुए टाइम टेबल पर चलेंगी। यह ट्रेनें तीन से चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी। 17 से 19 जून तक बदला हुआ टाइम टेबल लागू रहेगा। 20 जून से पुराने समय पर ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
कई स्थानों पर रेल क्रॉसिंग पर काम होना है। अप लाइन पर होने वाले काम को लेकर टाइम टेबल में तब्दीली की गई है। 17 जून को हावड़ा से चलने वाली अप 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को हावड़ा से 4 घंटा 20 मिनट देरी से चलेगी। जयनगर से 18 जून को चलने वाली अप 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर को जयनगर से तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ से 17 जून को अप 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस को एक घंटा, 18 जून को सहरसा से चलने वाली अप 14617 जनसेवा एक्सप्रेस को एक घंटा 15 मिनट, सहरसा से 17 जून को चलने वाली 15280 पुरबिया एक्सप्रेस को तीन घंटा 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन