फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains remained cancelled on the second day due to floods and rains

Flood News: कहीं रेल पटरी डूबी... कहीं कटान, पीलीभीत-टनकपुर और लालकुआं की 16 ट्रेनें दूसरे दिन भी निरस्त

Tue, 09 Jul 2024 08:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 08:59 PM IST
सार

बारिश और बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कहीं रेल पटरी पानी में डूब गई तो कहीं रेलवे की पुलिया बह गई। बाढ़ के कारण पीलीभीत-टनकपुर और लालकुआं की 16 ट्रेनें दूसरे दिन भी निरस्त रहीं। 

विज्ञापन
many trains remained cancelled on the second day due to floods and rains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे को दूसरे दिन भी 40 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। इनमें बरेली से पीलीभीत, टनकपुर व लालकुआं जाने वाली 16 ट्रेनें भी शामिल हैं। पीलीभीत-भोजीपुरा रेलखंड में बारिश और बाढ़ के कारण कटान हो गया है। रविवार और सोमवार की भारी बारिश के कारण बीसलपुर-निगोही, पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड अब भी जलमग्न हैं। शाहगढ़-मैलानी रेलखंड में रेल लाइन बह जाने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद है।

विज्ञापन


भारी बारिश के बाद नदियों में उफान और तराई व पहाड़ी इलाकों के रेलखंडों में रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को भी काफी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया गया था। इससे 60 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। रेलवे को भी करोड़ों का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


मंगलवार को 05311/12 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी, 05339/40 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी, 05330/29 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत, 05061/62 मथुरा-टनकपुर-मथुरा, 05321/22 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी, 05327/28 बरेली सिटी-लालकुंआ-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा 15076/75 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस और 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी निरस्त
पहाड़ी इलाकों में रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचने के कारण 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस बुधवार को भी निरस्त रहेगी। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जिन रेलखंडों में नुकसान पहुंचा है वहां रेलवे युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। जिस तरह के हालात बने हुए हैं उनको देखकर कहा जा सकता है कि फिलहाल दो-तीन दिन तक टनकपुर, पीलीभीत, लालकुआं, काशीपुर रेलखंडों में ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।

काशीपुर-कासगंज पैसेंजर लालकुआं से चलाई गई
मंगलवार को 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर से चलाया गया। 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस ने इज्जतनगर में यात्रा समाप्त की। इसके अलावा 05335 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर को काशीपुर के स्थान पर लालकुआं से चलाया गया। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed