{"_id":"59f4e6014f1c1b76678b7ed9","slug":"many-trains-affected-due-to-track-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक की मरम्मत के चलते कई ट्रेनें हुईं प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक की मरम्मत के चलते कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
बरेली।
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लगातार हो रहे हादसों के बाद रेलवे ट्रैक को लेकर रेलवे काफी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को बरेली जंक्शन और रसूइया के बीच ट्रैक सही किया गया। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई। उपासना एक्सप्रेस, जन नायक और बरेली बनारस एक्सप्रेस को स्टेशनों पर ही काफी देर खड़ा रखा गया। जन नायक करीब चालीस मिनट तक पितांबरपुर में खड़ी रही। वहीं बरेली जंक्शन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें विलंब से चली।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम भी शनिवार को रेलवे ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण करने निकले। उनका बरेली आने का प्रोग्राम था पर वह रामपुर से ही पीछे लौट गए। रेलवे की टीम कैंट क्षेत्र, फरीदपुर में ट्रैक की मरम्मत कर रही थी। रसूइया पर उपासना एक्सप्रेस को रोका गया। पितांबरपुर में जन नायक एक्सप्रेस को भी करीब चालीस मिनट रोका गया। उससे पीछे टिशुआ पर बरेली बनारस को रोक दिया गया। इस दौरान रेल यातायात ठप रहा। बाद में इन ट्रेनों को गुजारा गया।