फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many seats will remain vacant in self finance course

Bareilly News: सेल्फ फाइनेंस कोर्स में खाली रह जाएंगी कई सीटें

Mon, 25 Sep 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Many seats will remain vacant in self finance course
बरेली। बरेली काॅलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में सेल्फ फाइनेंस के कई पाठ्यक्रमों की सीटेें खाली रह जाएंगीं। 24 सितंबर को परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि थी लेकिन प्रवेश की फाइनल रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। अभी बीकॉम ऑनर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के अलावा अन्य सभी कोर्स में सीटें रिक्त बची हैं।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कोर्स के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार तक बीकॉम ऑनर्स की 160 सीट, कंप्यूटर एप्लीकेशन की 160, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 240 सीटों पर प्रवेश हो चुके थे। पीजीडीसीए में 40 के सापेक्ष 28, जर्नलिज्म की 40 के सापेक्ष 26, बीलिब की 40 के सापेक्ष 22, अरेबिक विभाग के पीजीडीएमए में 40 के सापेक्ष 19, पीएमए में उर्दू की 16 के सापेक्ष 14, फोटोग्राफी की 40 के सापेक्ष 18 ही सीटों पर प्रवेश हुए हैं। साइकोलॉजी बीए प्रथम सेमेस्टर में अब तक 46, होम साइंस में 55, बायोटेक्नोलॉजी में 134 प्रवेश हो चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होनी है। ऐसे में रविवार को भी ऑनलाइन प्रवेश हुए होंगे जिसकी रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। उधर, परास्नातक में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाने की मांग छात्र नेताओं ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed