फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many routes will remain closed today due to CM Yogi visit in Bareilly

Bareilly News: आज बंद रहेंगे कुछ रास्ते, शहर में कई जगह नो एंट्री, घर से निकलें तो रखें ध्यान

Wed, 13 Mar 2024 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 07:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब ढाई घंटे तक बरेली में रहेंगे। बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा के साथ लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर कुछ रास्ते बंद रहेंगे। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। 

विज्ञापन
Many routes will remain closed today due to CM Yogi visit in Bareilly
महादेव सेतु का लोकापर्ण करेंगे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की वजह से आज शहर में नो एंट्री प्रभावी रहेगी। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने व जाने के वक्त संबंधित रास्ते पर कुछ देर के लिए यातायात रोका जाएगा।

विज्ञापन


वीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से होगा तो कार्यक्रम के दौरान यहां अन्य वाहन नहीं आएंगे। आम लोगों की एंट्री बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट से होगी। उन्हें लाने वाली बसों को चौकी चौराहा व चौपुला तक आने की छूट होगी। गेट से पहले लोगों को उतारकर बसें व भारी वाहन कैंट क्षेत्र में पार्क करा दिए जाएंगे। दोपहर 12 से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। मिनी बाइपास व सौफुटा रोड पर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन

इस तरह होगी व्यवस्था
- लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाइपास होकर गुजरेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर गुजरेंगे।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ, फरीदपुर बाइपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन रजऊ से बड़ा बाइपास, मिलक होकर आ-जा सकेंगे।
- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाइपास पर श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे।
- बिल्वा पुल-नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बडा बाइपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे तथा नैनीताल से आगरा की ओर आने वाले वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर, होकर आ सकेगे।
- विलयधाम-पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बडा बाइपास से होकर जा सकेंगे।
- इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से भारी वाहन डेलापीर की तरफ नहीं जाएंगे। वे मिनी बाइपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- रामगंगा तिराहा-बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को बुखारा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- बुखारा मोड़ से भारी वाहन लाल फाटक की तरफ जाएंगे।
- मिनी बाइपास से कोई भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- विलयधाम से कोई भी भारी वाहन बैरियर-2 की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- नवदिया झादा से कोई भारी वाहन डोहरा मोड़ की ओर नहीं जाएगा।
- बैरियर-2 से कोई भारी वाहन डेलापीर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- सौ फुटा पूर्वी से कोई भारी वाहन सौ फुटा पश्चिमी की ओर नहीं आने दिया जाएगा।

यहां होंगे अस्थायी डायवर्जन
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा, सौ फुटा पूर्वी, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, सेटेलाइट तिराहा, मिनी बाइपास तिराहा, वीरांगना चौक, नटराज सिनेमा तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed