फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many meritorious people of Bareilly shine in JEE Advanced exam

जेईई एडवांस परीक्षा में चमके बरेली के कई मेधावी

Sat, 16 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Many meritorious people of Bareilly shine in JEE Advanced exam
demo photo - फोटो : demo photo

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के चार विद्यार्थी भी हुए सफल

विज्ञापन
बरेली। देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2021 में बरेली के भी कई विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। शुक्रवार देर शाम परिणाम घोषित होने की जानकारी मिलने पर विद्यार्थी अपनी मेरिट खोजने में जुट गए। उधर, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में जेईई की तैयारी कर रहे 11 विद्यार्थियों में से चार ने सफलता हासिल की है।
कोचिंग संचालक अनवर हुसैन के मुताबिक सनराइज कॉलोनी के रहने वाले विद्यार्थी तरुण राज सिंह ने जनरल कैटेगरी में 15514वीं रैंक हासिल की है, जबकि एससी में 398वीं रैंक है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि जीआईसी में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में जेईई की तैयारी कर रहे धनंजय सिंह ने 960वीं रैंक हासिल की है। इस बार 11 विद्यार्थियों ने जेईई की तैयारी को पंजीकरण कराया था। इनमें से चार ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक विशाल के मुताबिक, जेईई की परीक्षा में विद्यार्थी हिमांशु मित्तल ने 3007, प्रखर भट्टाचार्य ने 5353, अर्चित नारायण ने 5363, सक्षम अग्रवाल ने सामान्य वर्ग में 5926 और ईडब्ल्यूएस में 624, शोभित वर्मा ने 8569, अविशि सक्सेना ने 11819, श्यामल कृष्णन ने 15428वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed