फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many college districts missing from portal of scholarship

छात्रवृत्ति के पोर्टल से जिले के कई कॉलेज लापता

Sun, 01 Oct 2017 01:12 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 01 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्रवृत्ति पोर्टल से जिले के तमाम कॉलेज लापता हैं, जिस कारण हजारों छात्र परेशान हैं। पोर्टल पर कॉलेज न मिलने से वे छात्रवृत्ति फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं। यूपी स्कॉलरशिप का पोर्टल हो या फिर नेशनल स्कॉलरशिप का, सभी का यही हाल है। कई बड़े प्राइवेट कॉलेजों के नाम छात्रवृत्ति की सूची से गायब हैं। नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन अब 31 अक्तूबर तक और यूपी स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर नवंबर तक आवेदन होेेंगे।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध अधिकतर कॉलेजों के छात्र फॉर्म भरने के लिए परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थी शिकायत कर चुके हैं। वेबसाइट ठप होने के कारण कॉलेजों का मास्टर डाटा सत्यापित न होना इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है। इस वजह से ही पोर्टल पर कॉलेजों के नाम नहीं आ रहे हैं, जबकि छह अक्तूबर तक यह मास्टर डाटा वेबसाइट पर अपलोड होना है। अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन में भी अड़चनें आ रही हैं। बरेली के सैकड़ों स्कूल-कॉलेज वेबसाइट से लापता हैं। पोर्टल पर कॉलेज का नाम न होने से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि यूपी स्कॉलरशिप की वेबसाइट कई दिन से कार्य नहीं कर रही है। साढ़े चार सौ से ज्यादा कॉलेजों का मास्टर डाटा अभी सत्यापित नहीं हो पाया है। इस कारण कॉलेज वेबसाइट की सूची पर नहीं दिख रहे हैं। छह अक्तूबर तक डाटा सत्यापित नहीं हुआ तो छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ एनआईसी को भी इसकी सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed