फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many areas are ringing with filth as sweepers return to work.

Bareilly News: काम पर लौटे सफाईकर्मी पर गंदगी से बजबजा रहे कई इलाके

Sun, 10 Mar 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 10 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Many areas are ringing with filth as sweepers return to work.
बरेली। ठेका प्रथा के विरोध में सफाई कर्मियों की दो दिनों की हड़ताल से शहर के कई इलाके गंदगी से बजबजा रहे हैं। डलावघरों से उठ रही बदबू लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार देर शाम नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। शनिवार को शहर में सफाई हुई, लेकिन कई डलावघरों से कूड़े का उठान नहीं हो सका। नगर निगम के अधिकारी रविवार दोपहर तक सफाई व्यवस्था पटरी पर आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों से हुई वार्ता में महापौर उमेश गौतम ने आश्वासन दिया है कि शहर के 30 वार्डों में ठेके पर सफाई कराने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी थी। बोर्ड की आगामी बैठक में इसे रद्द करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उप्र स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार समदर्शी ने बताया कि निगम के 311 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया था। तबादलों को भी स्थगित करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


इस बार की हड़ताल में सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में कूड़े से भरे वाहन खड़े किए थे। वर्ष 1995-96 में सफाई कर्मचारियों ने तत्कालीन नगर आयुक्त हरदेव सिंह का घेराव कर परिसर में कूड़ा डाल दिया था। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर मरे हुए जानवर लटका दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी शहर के 30 वार्डों में ठेके पर सफाई कराए जाने का विरोध कर रहे थे। उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। शुक्रवार रात से ही सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। रविवार सुबह तक सभी प्रमुख स्थानों व डलावघरों से कूड़े का उठान करा लिया जाएगा। - डॉ. भानु प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed