फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mantasha changed her religion and married Lukka

Bareilly News: मंतशा ने धर्म बदलकर लुक्का से की शादी

Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mantasha changed her religion and married Lukka
बरेली। हजियापुर की मंतशा ने धर्म बदलकर हरिशंकर उर्फ लुक्का से शादी कर ली है। मंतशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर इसकी जानकारी दी है। उसने परिवार के लोगों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

एक अप्रैल को घर से मंतशा अपने प्रेमी हरिशंकर उर्फ लुक्का के साथ निकली थी। इसके बाद लुक्का के परिवार वाले घर छोड़कर चले थे। मंतशा के परिजनों ने लुक्का व उसके परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। समाज के लोगों के साथ जाकर उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। अब मंतशा का वीडियो सामने आने के बाद पता लगा है कि उसने लुक्का से शादी कर ली है। मंतशा ने वीडियो में कहा है कि उन लोगों को जान का खतरा है, इसलिए कहीं छुपे हुए हैं। उसने बरेली एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

कहा है कि वह अपनी मर्जी से हरिशंकर उर्फ लुक्का के साथ आई थी। उसके घरवालों ने हरिशंकर और उसके परिजनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसे अपने घरवालों से खतरा है, इसलिए थाने भी नहीं जा पा रही है। उसने कहा है कि वह अपने पति के साथ खुश है। उसकी ससुरालवालों को भी परेशान किया जा रहा है, जबकि सही बात ये है कि उन्हें भी नहीं पता है कि वह दोनों कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed