फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mandi parisad

मंडी परिषद में फिर खेल, चुपचाप हो गया लकी ड्रा

Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
mandi parisad
बरेली। मंडी परिषद ने करीब पांच महीने पहले स्थगित किया गया मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का लकी ड्रा चुपचाप करा दिया। बिना किसी प्रचार प्रसार के हुए कार्यक्रम में गिने चुने किसान ही पहुंच पाए। मौजूद लोगों को ड्रा में शामिल कूपन की जानकारी तक नहीं दी गई। पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी कराना तो दूर कूपन मिक्सिंग तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

मंडी परिषद ने 26 जुलाई को कृषक उपहार योजना का मंडलीय ड्रा निकाला था। मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद बनाए गए। उन्होंने मौके पर सवाल किए तो मंडी परिषद अफसरों के पसीने छूट गए। इस पर कमिश्नर ने ड्रा का कार्यक्रम पूरी तैयारी से करने के निर्देश दिए। करीब पांच माह पहले स्थगित लकी ड्रा अचानक शनिवार को किया गया। इसमें मंडल भर के किसानों को शामिल होना था लेकिन जल्दबाजी में दी गई सूचना के चलते लोग नहीं पहुंच सके। पिछली बार कमिश्नर ने निर्देश दिए थे कि लाटरी में शामिल सौ-सौ कूपनों की गड्डी मंडी बार बनाई जाएं और किसानों का भी पूरा ब्योरा सार्वजनिक हो। मगर परिषद अफसरों ने इन निर्देशों को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से ड्रा किया। गड्डी बनाना तो दूर कूपनों की तादाद तक नहीं बताई गई। खेल में छेद न हो इसलिए वीडियोग्राफी नहीं हुई और कूपन भी मिक्स नहीं कराए।
विज्ञापन

मंडी परिषद सभागार में हुए लकी ड्रा में उप निदेशक मंडी शिवमंडल सिंह चंदेल, एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडे, एसडीएम ईशान प्रताप सिंह, लेखाधिकारी एसके कुलश्रेष्ठ, सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। लकी ड्रा में पांच ट्रैक्टर, 20 सोलर पॉवर पैक, 9 पंपिंग सेट, स्प्रेयर समेत सौ पुरस्कार कृषक संजीदा बी- बहेड़ी, जतिंदर सिंह और मंजीत सिंह- पुवायां, मंजीत कौर और बलविंदर सिंह- जलालाबाद आदि को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed