{"_id":"667b76bb9ffebb72830dfa0b","slug":"manak-buried-in-influence-built-hotel-without-noc-bareilly-news-c-4-bly1015-427710-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रसूख में दफन हुए मानक, एनओसी के बिना ही बना लिया होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रसूख में दफन हुए मानक, एनओसी के बिना ही बना लिया होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी राजीव राना की सत्ता पक्ष के नेता से करीबी अफसरों को भी पता थी। इसलिए उसके होटल के निर्माण में मानक ताक पर रख दिए गए। अग्निशमन समेत अन्य विभागों से एनओसी तक नहीं ली गई। अब ये राज सामने आ रहे हैं। जल्दी ही राना के ऐसे भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है।
बीडीए की पैमाइश में पता चला कि होटल सिटी स्टार का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है। होटल पार्क की जमीन को दबाकर बनाया गया है। व्यावसायिक भवन बनाने के लिए कई विभागों की एनओसी लेने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं, पर इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। सत्तापक्ष के नेता से करीबी के चलते शहर के कई विवादित भूखंडों को राना ने खरीद या हड़प लिया है। इनमें से कई को उसने रिश्तेदारों के नाम से खरीदा है। कई विवादित भूखंडों में राना और उसके लोगों की हिस्सेदारी भी पता लगी है। इन सभी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि राना न मिला तो इन पर जल्दी ही बुलडोजर चलवा दिया जाएगा।
जुआ और अवैध कामों के लिए चर्चित है सिटी स्टार होटल
राना ने जब जमीनों का धंधा शुरू किया तो नेताओं और पुलिस की दोस्ती से उसका काम चमकता चला गया। शुरुआती कमाई से उसने संजयनगर मोड़ पर सिटी स्टार होटल खोला। कुछ समय बाद ही उसके करीबी दोस्त का सिक्का चमका और सत्ता से जुड़ाव हो गया। इसके बाद इस होटल को जुआ और अवैध कामों का अड्डा बना दिया गया। सत्ता के संरक्षण की वजह से पुलिस-प्रशासन यहां हाथ नहीं डालता था। अब इसी होटल में गोलीकांड की पटकथा तैयार की गई। यहां जाम छलकाते हुए बदमाशों ने पार्टी की और भोर होते ही प्लॉट पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
सीओ ने सिपाहियों को फटकारकर लगवाई टोपी
सीओ अनीता चौहान जब सिटी स्टार होटल पहुंचीं तो वहां पुलिसकर्मी पहले से तैनात थे। मीडियाकर्मी उनके फोटो करने लगे तो सीओ ने देखा कि कई सिपाही बिना टोपी लगाए खड़े थे। सीओ ने कहा कि इंस्पेक्टर तक निलंबित हो गए पर तुम लोग अनुशासन नहीं सीखोगे। सीओ की फटकार के बाद सिपाहियों ने टोपी लगा ली। ब्यूरो